03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : मलिक का बगीचा में बने अवैध मदरसे पर नहीं चल पाया बुलडोजर, धर्मगुरुओं और प्रशासन के बीच ठनी, रविवार को होगा ध्वस्तीकरण

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,हल्द्वानी: क्षेत्र में कई दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हल्द्वानी नगर निगम द्वारा की जा रही है. इसी क्रम में मलिक का बगीचा क्षेत्र स्थित मदरसे पर भी प्रशासन का बुलडोजर चलना है, लेकिन कार्रवाई से पहले दिन ही क्षेत्र के तमाम धर्मगुरुओं और पार्षदों ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ इस संबंध में बातचीत की. इस दौरान दोनों ही पक्षों में कहासुनी हो गई.

अतिक्रमणरियों को दिया गया था 1 फरवरी का समय: बता दें कि विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा नामक क्षेत्र में नजूल भूमि पर अवैध रूप से नमाज स्थल निर्माणाधीन है और कथित मदरसा भवन का निर्माण कर संचालन किया जा रहा है. जिसके बाद नगर निगम द्वारा जारी किए गए नोटिस में अवैध निर्माण को 1 फरवरी तक खाली करने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन 1 फरवरी तक अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है. ऐसे में नगर निगम बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा.

अतिक्रमण को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: नगर निगम नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हाल में रियायत नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 4 तारीख को अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की उठी मांग: क्षेत्र के लोगों का कहना है कि किसी भी सूरत में मदरसे और मस्जिद को ध्वस्त न किया जाए, क्योंकि यह सामाजिक ताने-बाने से जुड़ी चीजें हैं. ऐसे में शहर का माहौल भी खराब हो सकता है. उन्होंने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने की मांग उठाई है. साथ ही उन्होंने न्यायालय में जाने के लिए नगर निगम से समय मांगा है.

रविवार को चलेगा बुलडोजर: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक के बगीचे में नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे और अवैध नमाज स्थल पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चलेगा. नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन हटाने के सम्बन्ध में नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया है. जांच से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि वनभूलपुरा मलिक का बगीचा नामक क्षेत्र में नजूल भूमि पर अवैध रूप से बिना अनुज्ञा नमाज स्थल निर्माणाधीन एवं कथित मदरसा भवन का निर्माण कर अवैध संचालन किया जा रहा है. प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि रविवार को अतिक्रमण खाली कर जाएगा. किसी ने भी अगर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे खिलाफ कार्रवाई होगी.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img