03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीनगर में ढाई साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया गुलदार, सुबह झाड़ियों में मिला शव

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: शहर में एक बार फिर गुलदार की दहशत के चलते लोग कांप गए हैं. यहां शुक्रवार देर रात्रि एक ढाई साल के बच्चे पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया. गुलदार बच्चे को घर के आंगन से मुंह में दबाकर उठा ले गया. रात भर पुलिस और वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन बच्चे का तक तक कोई पता नहीं चल सका था.

आंगन से बच्चे को उठा ले गया गुलदार: सुबह भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा. सुबह 6 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों से बच्चे का शव बरामद हुआ. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. श्रीनगर में पिछले 6 माह में गुलदार द्वारा 4 बच्चे पर हमला किया गया है. इससे पूर्व भी एक बच्ची को गुलदार कोमा में पहुंचा चुका है. तीन बच्चे मौत के मुंह में जा चुके हैं. घटना के बाद वन विभाग ने भी इलाके में एक पिंजरा लगा दिया है. दो अन्य पिंजरे लगाने और ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई की जा रही है.

गुलदार ने ढाई साल के बच्चे को मार डाला: ढाई साल का सूरज पुत्र हरिद्वारी लाल निवासी फरीदपुर थाना फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश, अपने डांग ऐठाणा बुगाणी रोड पर किराए के कमरे के बाहर खेल रहा था. तभी रात्रि 8 बजकर 30 मिनट के आसपास घात लगाए बैठे गुलदार ने सूरज पर हमला कर दिया. गुलदार सूरज को अपने मुंह में दबाकर जंगल की ओर भाग गया. सूरज के चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले. जब तक वो कुछ कर पाते गुलदार तब तक सूरज को ले जा चुका था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रात भर चला सूरज के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन: परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घर में जमा हो गए. लोगों ने घटना के सम्बंध में वन विभाग और पुलिस को जानकारी दी. रात भर चलाये गए सर्च ऑपरेशन के दौरान बच्चे का पता नहीं चला. आज सुबह सूरज का शव झाड़ियों से बरामद किया गया. सूरज अपनी तीन बहनों का एक भाई था. घटना के बाद से सूरज की मां की हालात खराब है. पूरा परिवार सदमे में है.

हमलावर गुलदार की खोज जारी: घटनास्थल पर आए वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज ने बताया कि परिजनों को अभी 1 लाख 80 हज़ार रुपये की राहत राशि दे दी गयी है. इलाके में एक पिंजरा लगा दिया गया है. 2 पिंजरे लगाने की कार्रवाई गतिमान है. इसके साथ ही ट्रैप कैमरे भी इलाके में लगाये जा रहे हैं. जल्द हमलावर गुलदार को पकड़ लिया जाएगा.

6 महीने में गुलदार ने 4 बच्चों पर किया हमला: 5 फरवरी 2024 को श्रीनगर ग्लास हाउस की तरफ 4 साल के अयान को गुलदार ने निवाला बनाया था. जबकि 4 फरवरी की रात को ग्वाड़ गांव के 11 साल के अंकित को ग़ुलदार द्वारा अपना शिकार बनाया गया था. 5 अप्रैल को श्रीकोट की रहने वाली 7 साल की सिया पर गुलदार ने हमला कर दिया था. सिया आज भी कोमा में है. 17 मई को ढाई साल के सूरज पर गुलदार ने हमला कर जान ले ली. इसी तरह 22 फरवरी को चौरास इलाके में गुलदार ने एक ही दिन में 9 लोगों पर हमला किया था. गुलदार के हमले में 5 महिलाएं और 4 वनकर्मी घायल हुए थे. हमलावर गुलदार मारा गया था.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img