03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप

Spread the love

एफएनएन, नई द‍िल्‍ली: सीएम अरव‍िंद केजरीवाल के न‍िजी सच‍िव ब‍िभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले बिभव कुमार ने नॉर्थ द‍िल्‍ली ज‍िला अंतर्गत स‍िव‍िल लाइन्‍स थाने में शुक्रवार को ईमेल के जर‍िए स्‍वाति मालीवाल के ख‍िलाफ श‍िकायत दर्ज करायी थी. ईमेल में स्वाति पर जबरन सीएम आवास के भीतर घुसने को मुख्‍यमंत्री सुरक्षा को खतरा पैदा करने जैसे कई आरोप लगाए हैं.

हालांक‍ि, द‍िल्‍ली पुल‍िस की ओर से अभी तक इसपर क‍िसी तरह की कार्रवाई क‍िए जाने की प्रत‍िक्र‍िया सामने नहीं आई है. इससे पहले, आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल की तरफ से ब‍िभव कुमार पर लगाए गए कथ‍ित मारपीट व दुर्व्‍यवहार के आरोपों पर द‍िल्‍ली पुल‍िस ने मामला दर्ज कर ल‍िया है. ब‍िभव के ख‍िलाफ आईपीसी की व‍िभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज करने के साथ सीआरपीसी के तहत मज‍िस्‍ट्रेट के सामने 164 के तहत बयान भी दर्ज क‍िए गए हैं.

ब‍िभव की ओर से दिल्ली पुलिस को भेजे एक ईमेल की कंप्‍लेंट की बात करें तो इसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बिभव कुमार ने कहा कि जब स्वाति मालीवाल को सीएम आवास से बाहर निकलने के लिए कहा गया, तो वह धक्का-मुक्की पर उतर आईं थीं. उनकी ओर से उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई. बि‍भव की द‍िल्‍ली पुल‍िस को भेजी गई ईमेल में स्वाति मालीवाल पर जबरन घर में घुसने और मुख्‍यमंत्री सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ब‍िभव ने अपनी ईमेल में 11 पॉइंट्स में इस पूरे मामले का ज‍िक्र किया है. कंप्‍लेंट में ब‍िभव ने आख‍िर में द‍िल्‍ली पुलिस से स्वाति मालीवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की है. हालांक‍ि, पुल‍िस की तरफ से इस ईमेल कंप्‍लेंट पर अभी तक कोई संज्ञान ल‍िए जाने वाली सूचना नहीं म‍िली है. इस मामले पर द‍िल्‍ली पुल‍िस की तरफ से कार्रवाई क‍िए जाने की जानकारी प्राप्‍त करने का प्रयास क‍िया गया, लेक‍िन अभी तक इस बारे में कोई आध‍िकार‍िक जानकारी उपलब्‍ध नहीं की हुई है. ज‍िला डीसीपी से भी मैसेज के जर‍िए कंप्‍लेंट पर संज्ञान ल‍िए जाने को लेकर जानकारी प्राप्‍त करने की कोश‍िश गई ज‍िस पर कोई जवाब नहीं म‍िला है.

सीएम के करीबी सहयोगी ब‍िभव कुमार की ओर से यह ईमेल कंप्‍लेंट नॉर्थ द‍िल्ली ज‍िला पुल‍िस उपायुक्‍त और सिविल लाइन्स थानाध्‍यक्ष को भेजी गई है. इसमें श‍िकायत की गई है क‍ि स्वाति मालीवाल ने बिना अनुमत‍ि के सीएम आवास में एंट्री की थी. स्‍वात‍ि को वेटिंग एरिया में इतंजार करने के लिए कहा गया था. श‍िकायत में बताया क‍ि वेटिंग एरिया मुख्‍यमंत्री आवास कॉम्‍लेक्‍स में ही है. वह बार-बार आग्रह करने के बाद भी मानने को तैयार नहीं थी और गाली गलौज करने लगीं.

ब‍िभव ने पुल‍िस कंप्‍लेंट में यह भी बताया क‍ि, स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पहुंचने पर उनकी पहचान के बारे में पूछा गया क‍ि तो उन्होंने आम आदमी पार्टी का राज्यसभा सांसद बताया. इसके बाद उनकी तरफ से यह भी कहा गया क‍ि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनका अप्‍वाइंटमेंट है. लेक‍िन जब चेक क‍िया गया तो पता चला क‍ि सीएम के साथ उनकी कोई अप्‍वाइंटमेंट नहीं है. इसके बाद उनको सीएम से म‍िलने से इनकार कर द‍िया गया. उनसे जब आग्रह क‍िया गया तो स्‍वात‍ि मालीवाल की तरफ से लगातार धमकी दी जाती रही. सीएम से नहीं मिलने देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. इस दौरान कर्मचार‍ियों को भी धमकी दी गई.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img