03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 118वाँ ‘ कृषि कुंभ ‘ 10 अक्टूबर से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 118वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी ‘ कृषि कुंभ ‘ का आयोजन 10 अक्टूबर से होगा। चार दिवसीय यानी 13 अक्टूबर तक चलने वाले इस किसान मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि इस किसान मेले में खरीफ की प्रमुख फसलों जैसे धान, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं सब्जियों आदि के वैज्ञानिक पद्धति से किए गए परीक्षण व प्रदर्शन प्रदर्शित किए जाएंगे तथा रवि की प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, चना, मटर, जौ, मसूर, तोरिया, सरसों एवं सब्जियों की अधिक उपज देने वाली प्रजातियों के प्रमाणित व आधारित बीज बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे, इसके साथ ही फल- सब्जी, वानिकी सगंधीय एवं फूलों की पौध भी विक्रय हेतु उपलब्ध होगी। मेले में फल- फूल शाक, भाजी एवं परिरक्षित पदार्थ की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता 10 व 11 अक्टूबर को होगी। इसके अलावा शंकर बछियों की नीलामी शैक्षणिक डेरी फार्म नगला में 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से होगी। मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी व प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से होगी। 10 से 12 अक्टूबर तक कृषक वैज्ञानिक संवाद व गोष्ठी गांधी हॉल में होगी। इसके साथ ही पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता पशु चिकित्सा महाविद्यालय में 12 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से होगी।

कुलपति ने बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह गांधी हॉल में 13 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मेले में शिरकत कर सकते हैं। कुलपति के अनुसार कृषि मेले के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित साहित्य की खरीद पर विशेष छूट दी जाएगी। मेले की विशेष जिम्मेदारी डॉ जेपी जायसवाल को दी गई है। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा जितेंद्र क्वात्रा के अनुसार कार्यक्रम में 65 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्ग तथा 10 वर्ष से कम आयु के बालक- बालिकाएं व ऐसे व्यक्ति जिसे कोई अन्य बीमारी हो सावधानी पूर्वक प्रतिभाग करें।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img