03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बजट से पहले सरकार की बड़ी सौगात, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें नए रेट

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: बजट पेश करने से पहले मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी खुशखबरी दी है. मोदी सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये तक की कटौती की है. हालांकि कंपनियों की ओर से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक ये बदली हुई दरें आज यानी 1 जुलाई 2024 से लागू हो गई हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये तक की कटौती की है.

  • दिल्ली में इसकी कीमत 1646 रुपये हो गई है.
  • कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये हो गई है.
  • मुंबई में सिलेंडर का रेट 1598 रुपये होगा.
  • चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 1809 रुपये हो गई है.
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

  • दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये है
  • कोलकाता में 829 रुपये है
  • मुंबई में 802.50 रुपये है
  • चेन्नई में 818.50 रुपये है.

आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये है, जबकि उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है.

ये भी पढ़ें…नए आपराधिक कानून लागू, इसके प्रभावों के बारे में जानें कानूनी विशेषज्ञों की राय

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img