03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में रॉन्ग साइड दौड़ रही दो कारों में सवार बदमाशों ने की 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग, हाईवे पर मचा हड़कंप

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में एक के बाद एक 20 राउंड से अधिक ताबड़तोड़ फायरिंग होने का मामला सामने आया है. दरअसल दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रॉन्ग साइड से दो कारें तेज गति से दौड़ती हुई जा रही थी. पीछे वाली कार में सवार लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस ताबड़तोड़ फायरिंग ने लोगों को दहला दिया. इस वारदात को देख लोग दंग रह गए. पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है.

रुड़की में अंधाधुंध फायरिंग

जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन कस्बे में हाईवे पर अचानक ही मंगलौर की तरफ से गलत दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार थार कार और उसके पीछे-पीछे दौड़ रही एक स्विफ्ट कार में सवार युवकों ने खिड़की से बाहर निकलकर चलते वाहन से अचानक ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. लगातार फायरिंग होती देख हाईवे पर चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

 इस दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी जान बचाने के लिए अपने-अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर लिए. इसी के साथ हाईवे से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालक और पैदल जा रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. फिल्मी स्टाइल में 20 राउंड से अधिक फायरिंग से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई.

फायरिंग करके फरार हुए बदमाश

 बताया गया है कि विद्या विकासिनी कॉलेज के सामने भी आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की. इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही नारसन पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने दोनों वाहनों का करीब चार किलो मीटर तक पीछा किया. पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने अपने वाहन तेज रफ्तार से संपर्क मार्गों की तरफ दौड़ा दिए और दोनों वाहन सवार बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है. इसके बाद कस्बे से लेकर मंगलौर तक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

एसपी देहात ने क्या कहा

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि पुलिस को दो वाहन सवार लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी. जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह नाकाबंदी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:- बजट से पहले सरकार की बड़ी सौगात, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें नए रेट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img