03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौत मिली पर एंबुलेंस नहीं

Spread the love

एफएनएन, चम्पावत :  एक और महिला लचर व्यवस्थाओं की भेंट  चढ़ गई। एंबुलेंस न मिलने से उसने दम तोड़ दिया। सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलती यह घटना सोमवार सुबह जूप वार्ड निवासी 45 वर्षीय नरी देवी पत्नी पान सिंह बुराठी के साथ घटी। घर पर हार्ट अटैक होने के बाद परिजन नरी देवी को जिला अस्पताल लाए थे। जांच में पता लगा कि महिला के हार्ट में ब्लाॅकेज है, साथ ही वह मधुमेह रोग से ग्रसित है। पेसमेकर लगाने की सलाह देते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुबह परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन  एंबुलेंस ने आने से साफ इनकार कर दिया। एंबुलेंस की स्टेपनी न होने की बात कही गई। करीब चार घंटे इंतजार के बाद परिजन पीएमएस डॉ. आरके जोशी के पास पहुंचे तो उन्होंने निजी वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य उपकरण लगाकर महिला को हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजा, लेकिन सूखीढ़ांग से आगे महिला ने दम तोड़ दिया।

ch

हमने तो कोशिश की थी

जिला अस्पताल के पीएमएस डाॅ. आरके जोशी का कहना है कि निजी वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया था। हमारी कोशिश थी कि वह बच जाए लेकिन मंगलवार सुबह पता चला कि महिला ने दम तोड़ दिया है।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img