03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गोलीकांड के आरोपी के होंगे एनबीडब्ल्यू जारी 

एफएनएन, रुद्रपुर : होली पर अपने की किराएदार की मासूम बच्ची को गोली मारकर फरार हुआ आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एसओजी सहित तीन टीम लगा रखी है। जो लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। वही पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू प्राप्त करने की कार्यवाही अमल में ला रही है। इसके बाद पुलिस 82 व 83 की कार्यवाही करेगी।

 ज्ञात हो कि होली के दिन याानि 29 मार्च को बागवाला निवासी दीपक जैन अपने कुछ साथियों के साथ अपने फार्महाउस आया और होली खेल रहे किराएदार के बच्चो पर बिफर पड़ा और फर्श गंदा कहने की बात को लेकर आवेश में आकर बगल से रिवाल्वर निकालकर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें किराएदार बिगन की साढ़े चार साल की बच्ची घायल हो गई। गोली बच्ची के होंठ फाड़ते हुए निकल गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके बाद एसएसपी दलपी सिंह कुवंर ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की। जो उसकी तलाश कर रही है। लेकिन आरोपी उनकी पकड़ से अभी तक बाहर है। वही आरोपी वर्ष 2010 में एक गोलीकांड में जमानत पर भी चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त करवाने की कार्यवाही की कर दी है। साथ ही पुलिस पकड़ से बाहर आरोपी के लिए कोर्ट में एनबीडब्ल्यू की कार्यवाही भी अमल में ला चुका है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा अन्यथा की स्थिति में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। बताया कि जमानत निरस्त व एनबीडब्ल्यू की कार्यवाही कर रही है

Hot this week

Uttarakhand में 39 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में फेरबदल

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img