03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी में हैप्पी वैली स्कूल के पास गिरा विशालकाय पेड़, कई इलाकों की बिजली गुल

एफएनएन, मसूरी: हैप्पी वैली सीएसटी स्कूल के पास एक बड़ा बांज का पेड़ टूट कर गिर गया. जिससे मार्ग बाधित हो गया. वहीं पेड़ की चपेट में विद्युत की कई लाइन आकर क्षतिग्रस्त हो गई. जिससे हैप्पी वाली, इंदिरा कॉलोनी, कैंपटी रोड समेत कई क्षेत्रों की विद्युत सेवाएं बाधित हो गई. पेड़ गिरने की सूचना पर मसूरी फायर सर्विस, मसूरी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर सर्विस के जवानों के द्वारा मशीन के माध्यम से पेड़ को काटा गया और जेसीबी के माध्यम से पेड़ के टुकड़ों को सड़क किनारे करके यातायात को सुचारु किया गया.

मसूरी फायर सर्विस स्टेशन इंचार्ज धीरज तड़ियाल ने बताया कि देर रात हैप्पी वैली सीएसटी स्कूल के पास बांज का एक विशालकाय बड़ा पेड़ गिर गया. जिसकी चपेट में आने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया था. उन्होंने बताया कि फायर सर्विस की टीम के माध्यम से पेड़ को कई टुकड़ों में किया गया और जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से मसूरी कैंपटी रोड इंदिरा कॉलोनी, हैप्पी वैली और आसपास के क्षेत्र की विद्युत सेवाएं बाधित हो गई है. उन्होंने कहा कि विद्युत सेवाओं को सुचारु करने में अभी काफी समय लगेगा. फिलहाल यातायात को सुचारू कर दिया गया है. गौर है कि बारिश के बाद जब पेड़ के आस-पास की जमीन नरम हो जाती है और पानी से संतृप्त हो जाती है, तो उसके उखड़ने की संभावना ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ेंः- CM योगी का हाथरस हादसे पर बड़ा ऐक्शन, SDM, CO, तहसीलदार समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img