03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गैरसैंण में अगस्त के पहले हफ्ते में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा फैसला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. मंगलवार को उत्तराखंड के संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गैरसैंण में मानसून सत्र आयोजित होना है, जिसको लेकर अभी विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र आयोजित नहीं हुआ है. लिहाजा इस बार विचार किया जा रहा है कि आगामी मानसून सत्र अगस्त माह के पहले सप्ताह से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित की जाए.

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र को लेकर उनके द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा की जा रही है और विधानसभा सत्र को गैरसैंण में आयोजित किए जाने को लेकर निर्णायक रूप से कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा. उम्मीद है कि यह विधानसभा सत्र पांच अगस्त से गैरसैंण में आयोजित किया जाए. बता दें कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के गठन की मांग गढ़वाल और कुमाऊं के केंद्र बिंदु गैरसैंण को राजधानी के रूप में रखकर की गई थी. वहीं राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून से संचालित की जा रही है. वहीं भाजपा की पिछली सरकार में बतौर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक कदम आगे बढ़ते हुए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हालांकि गैरसैंण के विकास को लेकर के पूर्व की कांग्रेस सरकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और लगातार गैरसैंण सियासत के केंद्र में रहा है.लेकिन वर्तमान सरकार में पहली दफा है कि जब लंबे समय से गैरसैंण में ना तो कोई विधानसभा सत्र हुआ है और ना ही गैरसैंण को लेकर के कोई ज्यादा चर्चा हुई है. वहीं पिछली बार जब गैरसैंण में विधानसभा क्षेत्र होने जा रहा था तो विधायकों ने ठंड का बहाना बनाकर विधानसभा सत्र को देहरादून में आयोजित करने की मांग उठाई. जिसकी वजह से गैरसैंण में सत्र को टाल दिया गया और उसे देहरादून में किया गया.अब एक बार फिर से मानसून सत्र को गैरसैंण में आयोजित किए जाने की बात की जा रही है.

पढ़ें- मसूरी में हैप्पी वैली स्कूल के पास गिरा विशालकाय पेड़, कई इलाकों की बिजली गुल

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img