03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गैस संकट ने छीनी रोजी-रोटी, Rudrapur का युवक कमाने Mumbai गया, वहीं हुई मौत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर के 35 वर्षीय युवक पवन प्रजापति का मुंबई में निधन हो गया। वह गैस की किल्लत के कारण अपनी दुकान बंद होने के बाद 25 मार्च को मुंबई कमाने गए थे। शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

पवन प्रजापति रुद्रपुर में प्रदीप प्रजापति के पुत्र थे। वह रुद्रपुर तहसील के पास ‘तपन टी स्टाल’ के नाम से चाय की दुकान चलाते थे। वाणिज्यिक गैस की अनुपलब्धता के कारण उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी थी, जिसके बाद वह आजीविका के लिए मुंबई चले गए।

मुंबई में पवन अपने चाचा के साथ रह रहे थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, शनिवार रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और इसी दौरान उनका निधन हो गया।

पवन के परिवार में उनकी पत्नी, पांच वर्षीय पुत्री दीपिका और चार वर्षीय पुत्र अभिषेक हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही संपन्न किया गया।

पवन के भाई तपन ने बताया कि वाणिज्यिक गैस न मिलने के कारण चाय की दुकान बंद थी, जिससे पवन काफी परेशान थे और इसी वजह से वह बाहर कमाने गए थे। रुद्रपुर के दुकानदारों ने सरकार से मृतक व्यापारी के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img