03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘डॉन 3’ से ‘वॉर 2’ तक… प्राइम वीडियो पर होगा सीक्वल फिल्मों का जलसा, करनी होगी इतनी प्रतीक्षा

Spread the love

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: बॉलीवुड सिनेमाघरों में सीक्वल फिल्मों की लाइन लगाने वाला है। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने एक ग्रैंड इवेंट किया था। इस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने लगभग अपकमिंग 70 वेब सीरीज और फिल्मों का एलान किया है। इनमें कुछ फिल्मों के सीक्वल भी शामिल है। आने वाले कुछ सबसे चर्चित फिल्मों के सीक्वल पर एक नजर डालते हैं…

एनिमल पार्क 2

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल पार्क मच अवेटेड सीक्वल है। पिछली फिल्म खाब पागलपन देखने को मिला था। सीक्वल को लेकर मेकर्स पहले ही डबल धमाके का वादा कर चुके हैं। हालांकि, एनिमल पार्क के लिए इंतजार थोड़ा लंबा करना पड़ेगा, क्योंकि फिल्म ये 2025 के अंत आ सकती है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वॉर 2

ऋतिक रोशन स्टारर वॉर 2 की शूटिंग जोर- शोर से चल रही है। फिल्म में इस बार साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म साल 2025 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

डॉन 3

अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान के बाद अब रणवीर सिंह सुपरहिट फ्रेंचाइजी डॉन 3 को आगे बढ़ाएंगे। रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी इस फिल्म को एक नए युग में लेकर जाएंगे। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी डॉन 3 साल 2025 में रिलीज हो सकती है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिंघम अगेन

प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में सिंघम अगने की घोषणा की थी। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 2024 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।

स्त्री 2

प्राइम वीडियो की लिस्ट में स्त्री 2 का नाम भी शामिल है। श्रद्धा कपूर, आपारशक्ति खुराना और वरुण धवन स्टारर ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

हाउसफुल 5

मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 की घोषणा हाल ही में की गई है। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे। हाउसफुल 5 अब 6 जून, 2025 में थिएटर्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-KL Rahul के ही खिलाफ हुए ससुर Sunil Shetty, Rohit Sharma संग मिलकर बजाई बैंड; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

बागी 4

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 भी प्राइम वीडियो के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में शामिल है। हालांकि, अब तक फिल्म को लेकर कोई बड़ी अपडेट नहीं शेयर की गई है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img