03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में निशुल्क चिकित्सा शिविर और बुजुर्गों द्वारा दिए गए बलिदान कैलेंडर जारी किए जाएंगे

एफएनएन: नानकमत्ता में मक्खन शाह जी लुबाना सिक्ख सेंटर न्यूयॉर्क (यूएसए) द्वारा लुबाना सिक्ख संगत के सहयोग से बाबा मक्खन शाह जी लुबाना की स्मृति को समर्पित सच्चा गुरु लाधो रे का आयोजन गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में गुरुमति समागम का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया जा रहा है।

मुख्य सेवक देवेंद्र सिंह यूएसए ने बताया है कि 3 सितंबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता साहिब विधानसभा के गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में गुरमति समागम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सिंह ने बताया है कि गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में प्रथम बार मक्खन शाह जी की स्मृति में सच्चा गुरु लाधो रे गुरमति समागम बड़ी श्रद्धा और बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं गुरमति समागम में शिरकत करेंगे। महापुरुषों के द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा मक्खन शाह लुबाना जी की जीवनी के इतिहास की विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे।

विभिन्न क्षेत्रों से संत महापुरुषों के अलावा हरियाणा के कथावाचक गगनदीप सिंह नानकमत्ता साहिब पहुंचकर गुरुमति समागम में संगत को निहाल करेंगे। गुरमति समागम के दौरान आने वाली संगत के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जांच के दौरान दवा भी वितरण की जाएगी। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण कैलेंडर भी जारी किया जा रहा है जिसमें विभाजन के समय जो वृद्ध लोग जंगलों में रहते थे और उन जंगलों को आबाद किया उन वृद्ध लोगों की तस्वीरें लगाकर उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला जायेगा ताकि आज के युवा बुजुर्गों के बलिदान को याद रखें।

बाबा मक्खन शाह जी लुबाना की स्मृति को समर्पित सच्चा गुरु लाधो रे गुरमति समागम की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। हजारों की तादाद में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में होने वाले 3 सितम्बर को होने वाले गुरमति समागम शिरकत करेंगे।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img