03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मोबाइल पेमेंट कंपनी MobiKwik की पेमेंट एप में तकनीकी खराबी का फायदा उठाकर, 40 करोड़ की धोखाधड़ी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, गुरुग्राम : मोबाइल पेमेंट कंपनी MobiKwik की पेमेंट एप में तकनीकी खराबी का फायदा उठाकर मेवात के रहने वाले शातिर ठगों ने कंपनी को 40 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया। गुरुग्राम पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कंपनी के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, MobiKwik एप्लिकेशन में एक तकनीकी गड़बड़ी पाई गई, जिसका फायदा कुछ पंजीकृत व्यापारियों और अज्ञात व्यक्तियों ने उठाया। इस खामी के कारण असफल लेन-देन भी सफल के रूप में दिखाए जा रहे थे। कई MobiKwik व्यापारियों ने जानबूझकर इस खामी का फायदा उठाते हुए लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए, जबकि ग्राहकों के खातों से पैसे काटे नहीं गए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर 2025 को खातों का मिलान करते समय संदिग्ध लेन-देन मिले। जांच में पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण ग्राहक के बैंक या ऐप वॉलेट में बैलेंस न होने पर भी ट्रांजेक्शन सफल हो रहा था, यहां तक कि गलत पासवर्ड डालने पर भी लेन-देन पूरा हो रहा था। इस धोखाधड़ी से कंपनी को 40 करोड़ 22 लाख 32 हज़ार 210 रुपए का नुकसान हुआ है, जो आगे और बढ़ सकता है।

पुलिस की कार्रवाई: 2,500 बैंक खाते फ्रीज 

शिकायत के बाद पुलिस थाना सैक्टर-53 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने संदिग्ध लाभार्थियों के 2,500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कराया। तत्परता दिखाते हुए 15 सितंबर 2025 को छह संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 

  • रेहान (मेवात)
  • मोहमद सकील (पलवल)
  • वकार यूनुस (नूंह)
  • वसीम अकरम (मेवात)
  • मोहम्मद आमिर (मेवात)
  • मोहम्मद अंसार (मेवात)

आगे की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और जांच जारी है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img