03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क किनारे खड़े कंटेनर में लगी अचानक आग, परिचालक समय रहते बाहर कूद गए

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे के पास कांगड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक और परिचालक समय रहते बाहर कूद गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, कंटेनर चालक ने किसी काम से वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास नहीं जा सका।
सूचना पर श्यामपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में रखा पुराना फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img