03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पहली बार टनकपुर से भी होगी आदि कैलास यात्रा, ये होंगी पैकेज की दरें

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएवीएन) ने आदि कैलास व ओम पर्वत यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निगम प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए पहली बार टनकपुर से वाया काठगोदाम तथा टनकपुर से वापस टनकपुर तक यात्रा रूट निर्धारित किया है।

इस बार काठगोदाम, टनकपुर से यात्रा एक्सप्रेस (त्वरित) माडल पर भी आधारित होगी। 13 मई से जून अंत तक होने वाली यात्रा में 60 दल भेजे जाएंगे। इसके बाद नवंबर तक के लिए अलग से दल तय होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अक्टूबर 2023 में आदि कैलास के दौरे के बाद से यह क्षेत्र राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर आने के साथ ही पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है।

इस बार और अधिक यात्रियों के आदि कैलास व ओम पर्वत के भ्रमण पर आने की उम्मीद की जा रही है। केएमवीएन ने दल वार कार्यक्रम, व्यवस्था, सुविधाएं, आवेदन प्रपत्र एवं दरों का निर्धारण कर लिया है। जिसे निगम की वेबसाइट (www.kmvn.in) पर अपलोड भी किया गया है। निगम के जनसंपर्क कार्यालयों या केंद्रीय आरक्षण केंद्र नैनीताल के माध्यम से भी श्रद्धालु बुकिंग करा सकते हैं।

जीएम (प्रशासन) एपी बाजपेयी ने बताया कि काठगोदाम से काठगोदाम तक सात रात एवं आठ दिन, काठगोदाम से काठगोदाम त्वरित चार रात एवं पांच दिन, टनकपुर से काठगोदाम सात रात व आठ दिन, टनकपुर से टनकपुर से त्वरित टनकपुर पांच रात्रि व छह दिन तथा धारचूला से धारचूला चार रात एवं पांच दिन की तिथि निर्धारित की गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यह होंगी पैकेज की दरें

जीएम एपी बाजपेयी के अनुसार निगम संचालित यात्रा 2024 के लिए दरें काठगोदाम से काठगोदाम तक 40 हजार रुपये और त्वरित पैकेज में यह 33 हजार रुपये होगी। टनकपुर से काठगोदाम 40 हजार रुपये, टनकपुर से टनकपुर 35 हजार रुपये, धारचूला से धारचूला 30 हजार रुपये प्रति यात्री दर निर्धारित की गई हैं। इस पैकेज में निगम की ओर से आवास, भोजन, परिवहन, गाइड आदि सुविधाएं शामिल हैं।

जुलाई से नवंबर के लिए तय होंगे दल

मई एवं जून में 60 दलों के माध्यम से यात्रा संचालित की जाएगी। जबकि जुलाई से नवंबर के लिए अलग से दलों का निर्धारण किया जाएगा। एक दल में अधिकतम 35 यात्री होंगे। यात्रा के पड़ाव काठगोदाम, टनकपुर के बाद पिथौरागढ़, धारचूला गुंजी-बूंदी-चौकोड़ी, पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट, लोहाघाट, एबटमाउंट व भीमताल में रात्रि विश्राम होगा।

काठगोदाम से यात्रा वाया भीमताल, कैंची, अल्मोड़ा, चितई, जागेश्वर, पिथौरागढ़, जौलजीबी, धारचूला, बूंदी, छियालेख, गर्बियांग, नपलच्यू, कालापानी, नाभीढांग (ओम पर्वत) होते हुए वापस गुंजी, नाबी, कुट्टी, ज्योलिंगकांग (आदि कैलाश एवं पार्वती सरोवर) जाएगी। वापसी में गुजी, बूंदी, धारचूला डीडीहाट, चौकोड़ी, पाताल भुवनेश्वर, शेराघाट, अल्मोड़ा, भीमताल होते हुए काठगोदाम में यात्रा समाप्त होगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Topics

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img