03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई जयपुर से आ रही फ्लाइट

एफएनएन, देहरादून : घने कोहरे के कारण जयपुर से आ रही फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। फ्लाइट को डायवर्ट कर दिल्ली भेजा गया। एयरपोर्ट के डिप्टी जनरल मैनेजर नितिन कादियान ने बताया बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास घना कोहरा छा गया था।

इस दौरान जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया बाद में फ्लाइट रद्द हो गई। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में भी ठंड बढ़ रही है। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। हल्की धूप निकलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले।

ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय के साथ ही घरों में दिनभर ठंड को दूर भगाने के लिए लोगों ने हीटर का सहारा लिया। गंगा घाट, तट, आंतरिक मार्गों पर लोग अलाव जलाते हुए दिखाई दिए। मुनि की रेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश मुख्य बाजार, त्रिवेणी घाट, आस्था पथ आदि स्थानों पर देशी, विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे। शाम को शीतलहर चलते के कारण लोग अपने घरों के अंदर कैद हो गए। बाजार की सड़कों पर कामकाजी लोग ही नजर आए।

  • हरिद्वार: दिनभर नहीं हुए सूरज के दर्शन, ठिठुरन बढ़ी 
ठंड का प्रकोप जारी है। हरिद्वार में बृहस्पतिवार पूरे दिन धुंध रही। शीतलहर चलने से हर कोई परेशान रहा। पैर और हाथों की अंगुलियों में गलन की शिकायत रही। लोग अलाव और हीटर व ब्लोअर का सहारा लेते दिखे। हरकी पैड़ी और गंगा घाटों पर स्नान करने से लोग बचते दिखे। बाजारों में आवाजाही कम रही। पहाड़ों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और मैदान में कोहरा छाने से शीतलहर चल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही भेल, गंगा किनारे और पथरी और बहादराबाद क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, शहर में कोहरा कम रहा, लेकिन पूरे दिन आसमान में धुंध रही।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img