Wednesday, June 25, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीपहली पत्नी ने पति के साथ मिलकर की हत्या : कोर्ट जाते...

पहली पत्नी ने पति के साथ मिलकर की हत्या : कोर्ट जाते वक्त पुलिस ने कराया जुर्म कुबूल

पहली पत्नी ने पति के साथ मिलकर की हत्या : कोर्ट जाते वक्त पुलिस ने कराया जुर्म कुबूल

एफ़एनएन, बरेली : करहैना की  कंचन की हत्या में वांछित पीलीभीत निवासी उसके पति सुशील शास्त्री को पुलिस ने अदालत से पहले ही दबोच लिया और उससे जुर्म कबूल कराया। उसने बताया की पहली पत्नी के साथ मिलकर उसने कंचन की हत्या कर दी। उनको जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पति सुशील ने बताया कि सीमा से तलाक का केस उसके कोर्ट में चल रहा था। वह अपने मायके भोजीपुरा में रह रही थी। तीन बेटे उसके साथ रहते थे। रिश्तेदारों के जरिए कंचन को उसने बच्चों की देखभाल के लिए रखा था। कुछ ही दिन बाद उनके बीच नाजायज रिश्ता बन गया। सीमा को इस बात का पता लगने पर वह पीलीभीत पहुंच गई। 29 अक्टूबर को जब कंचन अपने घर से लौटी तो उसके घर में पहले से मौजूद सीमा से उसका झगड़ा शुरू हो गया। कंचन ने दबाब बनाया कि  वह सीमा को घर से निकाल कर उससे शादी करें। सुशील ने समझया कि सीमा से तलाक होते ही वह उससे संबंध खत्म कर लेगा,  लेकिन इस बीच कंचन ने सीमा के सामने ही उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सीमा के साथ उसने कंचन की बेरहमी से हत्या कर दी। इधर एसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है सुशील शास्त्री ने पहली पत्नी सीमा के साथ कंचन की हत्या की बात स्वीकार की है।दहेज हत्या का मामला खारिज कर दिया है दोनों को जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments