03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिहार में तेजस्वी का तेज चमकेगा या नितीश का प्रताप?

  • विधानसभा चुनाव-शुरुआती रुझान: एनडीए को कड़ी टक्कर दे रहा महागठबंधन, एमपी में भाजपा ने बनाई बढ़त, कांग्रेस भी पीछा कर रही

एफएनएन, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के सुबह साढ़े 10 बजे तक के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर के बीच महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर है। पहले एक घंटे मेें महागठबंधन एनडीए के विजय रथ पर ब्रेक लगाता दिखा तो अब एनडीए ने अपनी ताकत दिखाई है। हालांकि दिलचस्प मुकाबले में
कहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी का तेज खूब चमक बिखेर रहा है तो कहीं गुड गवर्नेंस के प्रतीक पुरुष मौजूदा सीएम नितीश कुमार की नैया भंवर में फंसती दिख रही है।  बहरहाल, 122 सीटों के बहुमत  के जादुई आंकड़े के लक्ष्य के विपरीत  एनडीए 119, महागठबंधन (एमजीबी) 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।  शुरुआती रुझानों के मुताबिक ही आखिरी नतीजे भी आए तो बिहार में महागठबंधन और यूपी में सपा तेजी से दौड़ते एनडीए के विजय रथ को गड्ढे में गिराने के लिए जी-जान से जूझते दिख रहे हैं।  चुनावी दिग्‍गजों में महागठबंधन के सीएम पद के प्रत्‍याशी तेजस्‍वी यादव अपनी राघौपुर सीट से आगे चल रहे हैं। अन्‍य प्रमुख उम्‍मीदवारों में तेजस्‍वी के भाई और आरजेडी उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव भी हसनपुर सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। बॉलीवुड स्‍टार शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के पुत्र कांग्रेस प्रत्‍याशी लव सिन्‍हा बॉकीपुर सीट से आगे हैं।
मध्य प्रदेश की 28 में से 21 विधानसभा सीटों के रुझान आए हैं। 15 सीटों पर भाजपा और छह सीटों पर कांग्रेस आगे है। यूपी की 04 सीटों के रुझान में दो पर भाजपा और दो पर सपा बढ़त बनाए है। गुजरात की 3 सीटों पर भाजपा आगे है। उपचुनाव में गुजरात की आठ, मणिपुर की चार और हरियाणा-छत्तीसगढ़-तेलंगाना की एक-एक, झारखंड-कर्नाटक-नागालैंड, ओडिसा की दो-दो विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। इसके अलावा बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी मतगणना प्रारंभ हो चुकी है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img