बरेली में पुरानी रोडवेज के सामने रेस्टोरेंट में लगी आग

0
455

एफएनएन, बरेली : पुराने रोडवेज के सामने एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है। पुराने रोडवेज के सामने मोहन पूड़ी वाले के रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई कर्मचारी और रेस्टोरेंट मालिक महेश सिंधवानी दुकान के भीतर ही थे। किसी तरह ये लोग बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंची, रेस्टोरेंट में 2 लाख का नुकसान हो चुका था। घटना के कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

Advertisement

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here