03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्राइवेट बस में लगी आग, दमकल और पुलिस टीम ने किया 40 छात्रों का रेस्क्यू

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में सेंट ज्यूड चौक पर एक प्राइवेट बस में आग लग गई। दमकल और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों का रेस्क्यू किया। कुछ छात्रों को धुआं लगने से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

राजधानी के सेंट जूड चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए 40 छात्र उस वक्त खतरे के साये में आ गए, जब उनकी चलती बस से अचानक धुआं उठने लगा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और कुछ अन्य लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी छात्रों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया।

हरिद्वार से एफआरआई जा रहे थे छात्र
बस में तमिलनाडु के लगभग 40 छात्र सवार थे। ये छात्र ऑल इंडिया टूर पर निकले थे। सुबह यह दल हरिद्वार से निकलकर देहरादून स्थित एफआरआई देखने जा रहा था। जैसे ही बस सेंट जूड चौक के समीप पहुंची, इंजन के पास से अचानक घना धुआं निकलने लगा। बस में धुआं घुसते ही छात्रों के बीच चीख-पुकार मच गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने बस को साइड में लगाया, तभी ट्रैफिक पुलिस के कर्मी वहां पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। बस के दरवाजों और खिड़कियों की मदद से एक-एक कर सभी 40 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित नीचे उतारा। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है।
बस से धुआं निकलता देख हमारे  ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने तुरंत बचाव कार्य किया। हमारी प्राथमिकता छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img