03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ तेज हुई लड़ाई, बांदीपुरा और कुपवाड़ा में 1-1 आतंकी ढेर

Spread the love

एफएनएन नेशनल डेस्क, नई दिल्ली/Jammu-Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में जंग और तेज हो गई है। एक तरफ बांदीपुरा में ऑपरेशन कैत्सन चल रहा है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है और ऑपरेशन जारी है। इसकी जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया है। वहीं कुपवाड़ा में भी आतंकवादियों और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में भी अब तक एक आतंकवादी को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

बांदीपुरा में एक आतंकवादी ढेर
बांदीपुरा के कटिसन वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि एक आतंकवादी मारा गया है। 2 सुरक्षा बल के जवान घायल हुए हैं। इसी क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा सेना के शिविर को निशाना बनाए जाने के कुछ दिन बाद मुठभेड़ हुई है।

कुपवाड़ा में भी आतंकियों से मुठभेड़, एक ढेर
उत्तरी कश्मीर के लोलाब जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। क्षेत्र में 2-3 आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों को पनाह देने वालों के घरों को बुलडोजर से गिराया जाएगा, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बारामुल्ला में घोषणा की। भारतीय सेना ने बांदीपुरा ऑपरेशन में 1 आतंकवादी मारा गया, जबकि लोलाब कुपवाड़ा ऑपरेशन में 1 आतंकवादी मारा गया। दोनों ऑपरेशन जारी हैं।

इससे एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा के चूंटपाथरी वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया था कि आतंकवादियों ने पहले सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया था कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक-एक जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img