03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ड्यूटी से लौट रही महिला चिकित्सक की बदरीनाथ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत

एफएनएन, ऋषिकेश: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नीर गड्डू के समीप हिंडोलखाल टिहरी गढ़वाल में तैनात एक महिला चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ड्यूटी से वह अपने घर वापस देहरादून जा रही थी। ऋषिकेश- बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सोमवार अपराह्न करीब 2:30 बजे रसोई गैस सिलि‍ंडर से भरे एक ट्रक ने श्रीनगर की ओर से ऋषिकेश की दिशा में आ रही एक बाइक पर टक्कर मार दी। बाइक को स्वास्थ्य कर्मी राकेश चला रहा था। पीछे महिला चिकित्सक डा. आरती बैठी हुई थी।

घायल चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी को 108 सेवा के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने महिला चिकित्सक को मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि डा. आरती निवासी मकान नंबर 55 लेन नंबर एक, एचएनबी कालोनी, अजबपुर खुर्द, देहरादून सीएचसी हिंडोला खाल में तैनात थी। सोमवार को ड्यूटी के बाद वह वापस लौट रही थी। घायल राकेश सीएचसी हिंडोला खाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img