03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी : जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के पूर्व कुलसचिव को एसआईटी ने किया गिरफ्तार, दस्तावेज गायब करने का है आरोप

Spread the love

एफएनएन, पौड़ी : पुलिस ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी, पौड़ी के पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें देहरादून से गिरफ्तार किया।

  • सरकारी दस्तावेज को गायब करने का आरोप

महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज को गायब किए जाने के मामले में संस्थान की ओर से उनके खिलाफ कोतवाली पौड़ी में एक लिखित शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

  • तत्कालीन कार्यवाहक कुलसचिव ने दी थी लिखित शिकायत

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि 30 अक्टूबर 2021 को गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग संस्थान घुड़दौडी के तत्कालीन कार्यवाहक कुलसचिव डा. संजीव नैथानी ने कोतवाली में एक लिखित शिकायत दी।

  • वर्ष 2018-19 का है मामला

उसमें वर्ष 2018-19 में संदीप कुमार के विरुद्ध संस्थान में हुई शिक्षकों, कुलसचिव पदों पर नियुक्ति, साक्षात्कार प्रक्रिया के सरकारी महत्व पूर्ण दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया गया था।

  • शासन ने दिए थे एसआइटी जांच के आदेश

बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण में शासन की ओर से एसआइटी जांच के आदेश भी दिए गए थे। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की अध्यक्षता में एसआइटी गठित की गई थी।

समय-समय पर एसआइटी की ओर से संस्थान के विभिन्न दस्तावेजों की जांच व संस्थान के अधिकारी, कर्मचारियों के बयान भी लिए गए।

  • पुलिस ने पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार को  देहरादून से किया गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि एसआइटी की ओर से पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार के विरुद्ध साक्षात्कार प्रक्रिया के सरकारी महत्व पूर्ण दस्तावेज गायब करने के प्रमाण उपलब्ध होने के आधार पुलिस द्वारा उन्हें देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img