03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार नाबालिग गैंगरेप और हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पिता भी हुआ गिरफ्तार, 7 लोग हो चुके हैं अरेस्ट

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी की फरार बहन और निष्कासित भाजपा नेता ग्राम प्रधान पति की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं. छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

गैंगरेप के बाद किशोरी का मर्डर हुआ था

 पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का शव पतंजलि के पास हाईवे किनारे मिला था. उसकी पहचान होने के बाद मां ने मुख्य आरोपी अमित सैनी और उसके चचेरे भाई निष्कासित भाजपा नेता ग्राम प्रधान पति आदित्य राज सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अमित सैनी और उसकी मां सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
प्रेमी पर रेप के बाद गाड़ी के आगे धक्का देने का आरोप
सामने आया था कि चार युवकों ने किशोरी से पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था. इसके बाद वह मदद मांगने अपने प्रेमी के पास घर पहुंची थी. आरोप है कि वहां उसने पहले उससे दुष्कर्म किया. फिर सामूहिक दुष्कर्म की बात पता चलने पर उसे बुरी तरह पीटा. इसके बाद उसे हाईवे पर लाकर अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया था.
मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार

 साक्ष्य छिपाने के आरोपी बनाए गए ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी, अमित सैनी की बहन रूबी, पिता मदनपाल सैनी की तलाश में पुलिस के अलग-अलग टीमें दबिश दे रही थीं. बृहस्पतिवार की रात मदनपाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

किशोरी की मां ने पुलिस को दिया पत्र

किशोरी की मां ने बहादराबाद पुलिस को एक और प्रार्थना पत्र दिया है. इसमें बताया कि वह अनुसूचित जाति से आते हैं और प्रकरण में आरोपियों पर दर्ज हुए मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धाराओं का जिक्र नहीं है. मुकदमे में इन धाराओं को जोड़ा जाए. उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए. साथ ही जल्द से जल्द सभी आरोपियों को जेल भेजा जाए.

ये भी पढ़ें:- हाईटेक होगी दून ट्रैफिक पुलिस, हार्ले डेविडसन से करेगी स्टंटबाजों का पीछा

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img