03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गया जिले में खेत की सिंचाई करने गए पिता-पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत

Spread the love

एफएनएन, पटनाः बिहार के गया जिले में शुक्रवार को खेत की सिंचाई करने गए पिता-पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआर खुर्द गांव की है।

मृतकों की पहचान  महूआर खुर्द गांव के 55 वर्षीय किसान रामचंद्र महतो और उनके 22 वर्षीय पुत्र बब्बू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र महतो अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे तभी उनके खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया और वह बिजली के तार के संपर्क में आ गए। पिता को बचाने के पुत्र दौड़ा और भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है।

Also read- मीरगंज के रक्तदानी लाला रामनरायन गुप्ता: 63 बार कर चुके रक्तदान, सेंचुरी जड़ने की ली है शपथ

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img