Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकिसान बिल : एक ओर प्रदर्शन, दूसरी ओर वाहवाही

किसान बिल : एक ओर प्रदर्शन, दूसरी ओर वाहवाही

  • किसान बिल को लेकर सत्ता और
    विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में भाजपा की किसान रैली का जमकर विरोध हुआ। गांधी पार्क में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और किसान बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। किसानों ने यहां धरना भी दिया और उनके समर्थन में आए विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने उनका मनोबल बढ़ाया।

 

जहां एक और किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था तो वहीं मोदी मैदान में किसान बिल के समर्थन में भाजपा की रैली में कुमाऊं भर के भाजपा नेता किसानों को यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि बिल किसान विरोधी नहीं बल्कि किसानों के हित में है। भाजपा नेताओं का कहना था कि विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। भाजपा की रैली में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के सभी विधायकों के साथ ही जिला संगठनों ने भी भागीदारी की, वहीं गांधी पार्क में किसानों के समर्थन में कांग्रेस और आपके साथी कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments