03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कैंची धाम जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : बाबा नीम करौली के दर्शनों के लिए कैंची धाम जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर- हल्द्वानी हाईवे पर पलट गई. कार के हाईवे पर पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई. राहगीरों ने कार सवार सभी लोगों को कार से बाहर निकाल कर 108 सेवा के माध्यम से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा.

बताया जा रहा कि चलती कार का एक्सल टूटने से हादसा हुआ है. जिसके चलते कार असंतुलित होकर सड़क में पलट गई. कार में सवार तीन लोग जख्मी हो गए हैं. जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं से सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि एक परिवार दिल्ली से कैंची धाम जा रहा था. इस दौरान लालकुआं थाना क्षेत्र के वीआईपी गेट ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर कार पलट गई. जिसमें मंजू दीक्षित उम्र 50 वर्ष, उसकी 20 वर्षीय बेटी दिव्या दिक्षित और कार चालक बेटा प्रशांत दीक्षित उम्र 25 घायल हुए हैं. जिसमें मां और बेटी को गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को तुरंत ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद तीनों को हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया. हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र फर्त्याल ने बताया दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल भेजा. इसके बाद हाईवे पर पलटी कार को लोगों की मदद से हटाया गया. पास में कार चालक ने बताया कि अचानक कर का एक्सल टूट गया. जिसके चलते हादसा हुआ है.

गौरतलब है कि हाईवे पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर कुछ महीने पहले ही ट्रक और कार की भिड़ंत हुई थी. तब दो लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा लालकुआं हल्द्वानी हाईवे पर बने कट के चलते रोड क्रॉस कर रहे कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. ऐसे में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है.

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img