03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ: विधान भवन के सामने परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: राजधानी में हजरतगंज स्थित विधान भवन के सामने निगोहां से आए एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें बचा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर में विधान भवन के सामने, राजकमल रावत ने अपनी समस्या को लेकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

पुलिस ने बताया कि सितंबर 2024 में निगोहां के कांटा गांव के एक युवक शहंशाह को रात में उसके घर के बाहर गोली मारी गयी थी। शहंशाह ने अपने बयान में कहा था कि उसी के गांव के राजकमल ने उसे गोली मारी थी। इन दोनों के बीच जमीन का विवाद था।

शहंशाह के बयान के आधार पर आरोपी राजकमल (आज आत्मदाह का प्रयास करने वाला व्यक्ति) को गिरफ्तार कर उसके पास से असलहा भी बरामद किया गया था। इसके बाद राजकमल को अदालत ने जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, चार दिन पहले राजकमल जेल से बाहर आया था। उसने आरोप लगाया कि शहंशाह और उसके करीबियों ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी वजह से वह जेल में रहा।

उसके अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद भी उसे और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। राजकमल का आरोप है कि विरोधियों द्वारा परेशान करने के कारण वह परिवार के साथ आत्मदाह का प्रयास करने यहां आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img