03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला डॉक्टर को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ डालने की धमकी दे रहा ‘Facebook Friend’

Spread the love

दहशत में अस्पताल जाना भी छोड़ा, एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज


एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ‘फेसबुक फ्रेंड’ ने पहले तो सुनहरे ख्वाब दिखाकर एक महिला डॉक्टर से दोस्ती गांठी। कुछ समय बाद कहासुनी होने पर बातचीत ही बंद दी और धमकाना शुरू कर दिया। यहां तक कि तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ देने तक की धमकी दे डाली। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी युवक के विरुद्ध महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

बरेली शहर के एक मोहल्ले की युवती एक प्राइवेट निजी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर (डॉक्टर) है। युवती ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिए उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। कुछ समय तक दोनों में बातचीत होती रही, लेकिन युवक का आचरण और उसकी कुछ बातें पसंद नहीं आने पर उसने बोलचाल बंद कर दी थी।

शादी का दबाव बनाया, चार लाख रुपये भी मांगे

युवती ने बताया कि अपने खराब बर्ताव के लिए युवक ने उसके पिता से माफी भी मांगी थी। लेकिन कुछ समय बाद ही महिला डॉक्टर को दोबारा परेशान करने लगा। शादी का दवाब बनाते हुए उसे और उसके पिता को धमकाना भी शुरू कर दिया।

Imaginary picture

तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी भी दे रहा

विरोध किया तो तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ देने और जिंदगी बर्बाद कर देने की भी धमकी दी। आरोप है कि युवक ने महिला डॉक्टर से चार लाख रुपये भी मांगे। जब उसने उसका फोन उठाना बंद किया, तो युवक ने महिला डॉक्टर के पिता को फोन करना शुरू कर दिया। युवक के भय से महिला डॉक्टर ने अस्पताल जाना तक छोड़ दिया है। उसने एसएसपी अनुराग आर्य को शिकायतीपत्र देकर उसे और परिवार को सुरक्षा दिलवाने और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img