03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर (विजिलेंस) हल्द्वानी कुमाऊं की टीम ने लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि अधिशासी अभियंता द्वारा बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी. सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है.

Executive engineer arrested

रिश्वत लेने के आरोप में अधिशासी अभियंता गिरफ्तार

अनिल सिंह मनराल ने बताया कि विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल निवासी लॉर्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून, हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलेक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को गिरफ्तार किया है. इन्हें शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये एक रिसॉर्ट से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि वह सिंचाई विभाग के ठेकेदार हैं. पिछले वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गूल निर्माण का ठेका लिया गया था. लगभग 10 लाख रुपये का कार्य शिकायतकर्ता द्वारा किया गया. जिसका पूर्व भुगतान उन्हें दो बार में किया गया. आरोप था कि इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ठेकेदार से पेमेंट के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

 उक्त शिकायत पर जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुये 22 मई बुधवार देर शाम लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल को रिजॉर्ट, नया गांव कालाढुंगी नैनीताल के परिसर से 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त से पूछताछ जारी है. उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कर जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर कहीं से भी कोई रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत विजिलेंस के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हेल्पलाइन नम्बर 9456592300 पर कर सकते हैं.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img