03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

NTA करा रहा 40 से अधिक केंद्रों पर CUET परीक्षा, 3 जून तक राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में होगा exam

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: कॉमन यूनिवसिर्टी एन्ट्रेंस टेस्ट (CUET) UG- 2025 की परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से करीब 40 से अधिक केंद्रों पर आरंभ हो गई है। एनटीए ने पहले परीक्षा की तिथियां आठ मई से 1 जून तक घोषित की थी, लेकिन अब यह 13 मई से 3 जून तक हो रही है। राजधानी लखनऊ के ज्यादातर विश्वविद्यालय सीयूईटी के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा अलग से आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित ली जा रही है जिसमें वैकल्पिक प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर परीक्षार्थियों के नंबर काटे जाएंगे।

सीयूईटी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और कुछ विषयों के लिए पेन-पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित की जा रही है। हालांकि लखनऊ के सैकड़ों छात्रों का परीक्षा केंद्र कानुपर, वाराणसी, प्रयागराज मिलने से छात्रों में निराशा भी है। कारण कि छात्रों को तीन प्रश्नपत्र अलग-अलग तिथियों में देने होंगे। परीक्षा 13 भाषाओं में 37 विषयों और एक सामान्य योग्यता परीक्षण (जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट) के लिए होगी। प्रत्येक पाली 60 मिनट की है जबकि यह परीक्षा पहले 45 मिनट की होती थी। चयन के लिए 61 विषय थे, जो कि इस बार 37 विषय ही है। उम्मीदवार अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img