Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीसभी का विकास और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है योगी आदित्यनाथ

सभी का विकास और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है योगी आदित्यनाथ

मुकेश तिवारी, बरेली : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली शहर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन के लिए रोड शो निकाला। इस दौरान पूरा बरेली शहर में केसरिया रंग और जय राम से गूंज उठा। रोड शो किला स्थित तिलक इंटर कालेज से शुरू हुआ और साहूकारा,बड़ा बाजार, कुतुबखाना चौराहा, कोतवाली रोड, सिविल लाइंस होते हुए पटेल चौक पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लोगों ने जगह पुष्प वर्षा कर योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली वासियों कहा कि आप लोगों ने 2017 के चुनाव में यहां की 9 सीटों पर भाजपा को विजयश्री का आशीर्वाद दिया था और इस बार भी आप भाजपा के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान करें।

उन्होंने यहां की जनता विश्वास दिलाया कि आप सभी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनायें। तो एक बार फिर उत्तर प्रदेश में विकास होगा और माफिया व गुंडे के खिलाफ बुलडोजर चलेगा। योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी का विकास और सुरक्षा सुनिश्चित की है। रोड शो में भाजपा केन्द्र मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार सक्सेना, कैंट सीट के प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष के एम अरोड़ा समेत तमाम लोगों मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments