पीएम नरेन्द्र मोदी आज रुद्रपुर में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को रुद्रपुर के ‘मोदी मैदान’ में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर सुरक्षा संबंधित सभी तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की पूरी मॉनिटरिंग एडीजी लॉ एंड ऑडर एवं एडीजी इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल कर रहे हैं। वहीं भाजपा संगठन की ओर से भी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह रुद्रपुर में अब तक की तीसरी जनसभा होगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन में पीएम नरेन्द्र मोदी के रुद्रपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करने को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह है। रैली की सफलता के लिए संगठन जुटा है। तमाम माध्यमों से रैली को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग की और फ्लीट रिहर्सल की। एडीजी लॉ एंड ऑडर और इंटेलिजेंस ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेन्द्र मोदी का हेलीकॉप्टर पीएसी में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा और यहां से पीएम एफसीआई के सामने सभा स्थल तक आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को रुद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को फ्लीट रिहर्सल की गई। साथ ही सुरक्षा संबंधित सभी इंतजामों कड़ा किया गया है। मानकों के अनुरूप पूरा फोर्स तैनात रहेगा।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img