03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इंजीनियर ने नौकरी छोड़ शुरू की खेती, गांव में कुपोषित बच्चों के लिए बनाने लगे आहार किट..

एफएनएन, रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के रहने वाले अमित वर्मा पेशे से इंजीनियर हैं। वह देश-विदेश में कई बड़ी कंपनियों में नौकरी कर चुके हैं। अब वह यहां गांव में कुपोषित बच्चों को देखकर यहीं खेती करने लगे और अब कर रहे कमाल। कठोर परिश्रम और सच्ची लगन से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि यूपी के रामपुर के रहने वाले एक किसान द्वारा बनाई गई कुपोषित बच्चों के लिए रामबाण आहार किट। किसान की यह किट कैसे घर-घर तक मशहूर हो गई और अब रामपुर जिले के अलावा उत्तराखंड, कजाकिस्तान, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में भी किट की आपूर्ति होने लगी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मोटे अनाज को दे रहे हैं बढावा

मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर जिले के पसियापुर जनूबी गांव के अमित वर्मा पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने विदेश की कई बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी की लेकिन, कोविड के दौरान जब घर लौटे तो नए आयामों की तलाश कर मोटे अनाज को बढ़ावा देने के प्रयास में जुट गए। इसके बाद वह कुपोषण को खत्म करने के लिए स्पेशल आहार किट तैयार करने में जुट गए। उनके द्वारा बच्चों को उपलब्ध कराई गई हाल ही में इस किट की डिमांड कजाकिस्तान से भी आई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों से ली सलाह

किसान अमित वर्मा ने बताया कि उनके घर में कृषि भूमि काफी थी। ऐसे में उन्होंने खेती करनी शुरू कर दी। वह 3 साल से लगातर इस पर काम कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों से परामर्श किया। इसके साथ ही उन्होंने किताबों से मोटे अनाज की विशेषता को समझा। उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क स्थापित किया और कृषक उत्पादक संगठन बनाया।

CM योगी 3 बार कर चुके हैं सम्मानित

आपको बता दें कि 5 हजार किसान मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं। अमित को नीति आयोग ने अपनी पुस्तक में देश के 100 नामचीन लोगों में शामिल किया है। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें तीन बार सम्मानित कर चुके हैं।

Also read- सिरौली को नगर पंचायत बनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img