03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की: पुलिस और बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़, पैर में गोली लगने से अपराधी घायल

Spread the love

एफएनएन, रुड़कीः हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बाइक सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। वहीं, जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर डांडा जलालपुर के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। वहीं, पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाश को रुकने का इशारा किया। लेकिन, बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दी और नदी की तरफ मोटरसाइकिल भगा दी। वहीं, पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर ली। साथ ही पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घेर लेने पर आत्म समर्पण हेतु कहा गया। जिस पर बदमाश ने अपने बचाव के लिए पुलिस टीम पर फिर से फायर किया गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसको इलाज हेतु तत्काल रुड़की सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के द्वारा घायल बदमाश की हालत को गंभीरता से देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस को मौके से मोटरसाइकिल, तमंचा और खोखा बरामद हुआ है।

वहीं, एसएसपी हरिद्वार परमिंदर सिंह डोभाल का कहना है कि बदमाश इस्तेकार उर्फ अमरूद उर्फ लौटा पुत्र इरफान उर्फ फना ग्राम सिकरौदा थाना भगवानपुर क्षेत्र का निवासी है। बताया गया कि उसके ऊपर गोकशी एवं चोरी के कई मुकदमे दर्ज है। आरोपी गोकशी के एक मुकदमे में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके ऊपर दस हजार का इनाम भी रखा हुआ था।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img