03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया मुख्यमंत्री आवास को कूच, पुलिस के रोकने पर हुई झड़प

एफएनएन, देहरादून : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने रविवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया, जिसमें प्रदेशभर के कार्मिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक व अधिकारी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए कर्मचारी परेड मैदान में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री आवास को निकले। मगर पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जिसे लेकर पुलिस व कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प हुई। कर्मचारियों ने बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस-कर्मचारियों के संघर्ष में कुछ कार्मिकों के कपड़े भी फट गए।

धरने पर बैठे कर्मचारी

कुछ कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बीच कर्मचारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय से वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी इंद्र सिंह कड़ाकोटी ज्ञापन लेने पहुंचे।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन मिलने पर ही कूच स्थगित करने की बात कही। जिस पर कड़ाकोटी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री उन्हें वार्ता के लिए बुलाएंगे। कहा कि मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीर हैं और शीर्ष अधिकारियों के साथ तीन दौर की वार्ता कर चुके हैं।

कूच में ये लोग रहे शामिल

कूच में राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज के प्रदेश महासचिव मुकेश बहुगुणा, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता रानी, गढ़वाल मंडल महिला अध्यक्ष रश्मि गौड़, प्रांतीय प्रवक्ता डा. कमलेश कुमार मिश्रा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह फर्स्वाण, सचिव नरेश कुमार भट्ट, माखन लाल शाह, अमित ममगाई, गिरीश पनेरु, नरेंद्र पटवाल, सुभाष झल्डियाल, रविंद्र राणा, कुलदीप कंडारी, संजय भास्कर, सुभाष रौथाण, दिनेश भंडारी, महावीर मेहता, अनिल नौटियाल, संजय बिजलवान, अनीता गोसाई, जीवंती नेगी, जगदीश चिलवान, राजेश भट्ट, वीरेंद्र गुसाईं, प्रदीप घिल्डियाल, जसपाल केमवाल, संग्राम सिंह नेगी, संजय नेगी, आलोक रौथाण आदि उपस्थित रहे।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img