03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत, वन विभाग और रेलवे अधिकारियों में झड़प

एफएनएन, हल्द्वानी : लालकुआं तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज क्षेत्र में एक हाथी की रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

हादसे में मृत नर हाथी की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। पशु चिकित्सकों का एक विशेष पैनल मृत हाथी का पोस्टमार्टम कर रहा है। मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वन अधिकारियों के मुताबिक हाथी की मौत ट्रेन से टकराने की वजह से हुई है, मामले की जांच की जा रही है। हाथी की मौत के संबंध में ट्रेन के लोको पायलट के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इसी जगह पर पहले भी एक मादा हाथी की मौत हो चुकी हैं। उस समय रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों के बीच इस जगह पर ट्रेन की स्पीड को धीमा करने का निर्णय लिया था। परंतु ताज़ा घटना ने फिर से रेलवे और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों का मानना है कि ऐसे हादसे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवागमन मार्गों में मानव हस्तक्षेप और सुरक्षा उपायों की कमी का परिणाम हैं।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img