03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दर्जनों युवा, चीमा ने किया स्वागत

एफएनएन, रुद्रपुर :  ट्रांजिट कैम्प के आजाद नगर वार्ड नंबर 4 में नगर महामंत्री अर्जुन विश्वास के नेतृत्व में सोनू कुमार समेत दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है, जहां पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस दौरान संदीप चीमा ने कहा कि भाजपा की क्रूर राजनीति से परेशान होकर व कांग्रेस की नीति व कार्यों को देखते हुए सोनू कुमार समेत कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है, चीमा ने सभी का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कांग्रेस में शामिल होने वालों में सोनू कुमार, संजीत सिंह, छोटे लाल गंगवार, सुनील, हुकुम सिंह, होरी लाल, करन सिंह, सुंदर लाल शर्मा, राम बहादुर राठौर, धर्मपाल भारद्वाज, राम दुलारे, मोती लाल, राम लाल, शीला देवी, भजन सिंह, जितेंद्र मौर्य समेत अन्य लोग शामिल थे।
इस दौरान नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दलीप अधिकारी, पार्षद मोनू निषाद, आशीष यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img