03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी के ऐन वक्त दूल्हे से मांगा दहेज, दुल्हन ने तोड़ा नाता

एफएनएन,कानपुर  : आमतौर पर शादी के ऐन वक्त दूल्हे के पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाती है और लड़की पक्ष की ओर से रिश्ता तोड़ दिया जाता है। यहां तो इसके उलट हुआ। शादी से कुछ ही दिन पहले लड़की ने ऐसी शर्त रखी कि दूल्हा पक्ष पूरी नहीं कर पाया। ऐसे में अब रिश्ता टूट गया। आरोप है कि लड़की पक्ष गोदभराई का सामान भी वापस नहीं कर रहा है। 24 जून को शादी का दिन तय था। दोनों पक्षों की ओर से सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। शादी से चार दिन पहले दुल्हन के पिता ने फोन पर दूल्हे से बोला था कि लड़की के नाम पहले दो बीघा जमीन कराओ या फिर चार लाख रुपये बेटी के नाम जमा कराओ तभी शादी होगी। दूल्हे ने बताया कि दो बीघा खेत बेशकीमती है। इसी जमीन से घर का खर्चा चलता है। इस पर दूल्हे ने ऐसे घर से रिश्ता करने में असमर्थता जाहीर की, जो शादी से पहले लड़की के नाम पर सब कुछ लिखाना चाहता है।

मामला उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात क्षेत्र का है। युवक की शादी हमीरपुर की युवती के साथ दो वर्ष पहले तय हुई थी। दोनों के घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे की बरात चार दिन बाद 24 जून को हमीरपुर जानी थी। लगभग सभी निमंत्रण पत्र अतिथियों में वितरित किए जा चुके थे। वर पक्ष के घर में शादी की खुशियां उस वक्त फीकी पड़ गईं जब वधू के पिता का फोन आया। उन्होंने कहा कि बेटी अब ब्याह नहीं रचाना चाहती। यह सुनकर वर पक्ष में एक सन्नाटा खिंच गया।

दूल्हे की मां ने वधू पक्ष के घर जाकर बात की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बढ़ते-बढ़ते मामला पंचायत तक जा पहुंचा। दूल्हे ने बताया कि मां आज भी गांव में ग्रामीणों के साथ पंचायत में मामले का समाधान कराने में जुटी हैं, लेकिन लड़की वाले मानने को तैयार ही नहीं हैं और न ही गोदभराई का सामान वापस कर रहे हैं। युवक ने बताया कि वह सूरत में धागा फैक्ट्री में 18 हजार रुपये की नौकरी करता है। यहां शादी की तैयारियों के लिए पिछले माह गांव आया था। घर में किराना का सामान खरीदा गया, निमंत्रण पत्र छपवाकर रिश्तेदारों को बांटे गए। बरात ले जाने के लिए रोड लाइट, डीजे व बस बुक की गई थी, लेकिन अब दुल्हन के पिता ने ही फोन कर बरात लाने से साफ मना कर दिया है। दुल्हन भी तैयार नहीं है।

दूल्हे ने बताया कि शादी तय होने के बाद दूल्हन की गोदभराई की रस्म हुई थी। इसमें उसे सोने के टाप्स, अंगूठी, नाक की कील, चांदी की पायल, तीन साड़ियां, सलवार सूट व अन्य सामान दिया गया था। अब लड़की वाले शादी से इन्कार तो कर रहे, लेकिन यह सारा सामान लौटाने को राजी नहीं हैं। मां ने थाने में तहरीर देकर गहने, सामान और शादी की तैयारियों में खर्च हुए रुपये वापस दिलवाए जाने की मांग की है। कुरारा थाने के प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img