03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अजय भट्ट बोले, तीरथ ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा, उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव, देखिये वीडियो

  • भाजपा सांसद ने कहा- मुख्यमंत्री ईमानदार और नेकदिल

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ही 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। यह बात नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोक सभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने कहीं। वह सोमवार को गुरुद्वारा गोल मार्केट में ‘ फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क ‘ से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री ईमानदार हैं, अहंकारी नहीं है तो फिर उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने में क्या दिक्कत है, और जो सीएम होता है नेतृत्व उसी का होता है। तो ऐसे में नेतृत्व उन्ही का होगा। यह भी बोले कि भाजपा में कलेक्टिव लीडरशिप होती है, पृथक व्यक्ति का कोई स्थान नहीं है, जैसे सपा-बसपा अन्य पार्टियों में सिंगल लीडरशिप है।

कांग्रेस में भी परिवारवाद चल रहा है, जितनी क्षेत्रीय पार्टियां हैं, वह एक ही व्यक्ति पर निर्भर हैं। जबकि भाजपा में मुझ जैसे व्यक्ति को जो बेलचा चलाता था, उसको प्रदेश का नेता प्रतिपक्ष और फिर प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने रुद्रपुर मेयर रामपाल का भी हवाला दिया, कहा- वह एलआईसी में नौकरी करते थे और उन्हें मेयर बना दिया। नरेंद्र मोदी ट्रेन में चाय बेचते थे और आज उन्हें विश्व ने ग्लोबल लीडर मान लिया। राजकुमार ठुकराल के लिए कहा कि वह छात्र नेता नेता थे, आज विधायक हैं।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img