03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना संक्रमण के दौरान कहीं घूमना पड़ न जाए भारी, ऋषिकेश आए 84 पर्यटक समेत 137 संक्रमित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान घूमने का शौक कहीं भारी न पड़ जाए। दरअसल, तीर्थनगरी ऋषिकेश  में मंगलवार को कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में 137 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिनमें 84 पर्यटक शामिल हैं। यह सभी पर्यटक यहां से लौट चुके हैं। संक्रमितों में ऋषिकेश रोडवेज डिपो का एक कर्मचारी, और दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

लक्ष्मणझूला क्षेत्र के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 80 पर्यटकों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है। संक्रमित पर्यटक दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, रुड़की, राजस्थान आदि इलाके के रहने वाले हैं। इनकी एक दिन पहले जांच की गई थी। ये सभी लौट चुके हैं। इसके साथ ही यमकेश्वर और लक्ष्मणझूला क्षेत्र के 13 स्थानीय लोग की रिपोर्ट भी पाजिटिव मिली है। कुल 93 कोरोना के नए केस क्षेत्र में मिले हैं।

उधर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में बीते सोमवार को 126 व्यक्तियों के आर टीपीसीआर सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे, इनकी रिपोर्ट मंगलवार को मिली। हेल्थ सुपरवाइजर एसएस यादव ने बताया कि 24 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एंटीजन जांच में दो व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमित बापूग्राम, 20 बीघा, आवास विकास कालोनी, श्यामपुर, गंगा नगर, शिवलोक कालोनी, इंदिरानगर, सुमन विहार, मनीराम रोड, तपोवन, हीरालाल मार्ग, ढालवाला आदि क्षेत्रों के निवासी हैं। बताया कि सभी ने बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायत होने पर जांच कराई थी।

मुनिकीरेती क्षेत्र के नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि मंगलवार को 228 व्यक्तियों की आरटी पीसीआर जांच की गई है। सोमवार को भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में 18 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें तपोवन पुलिस चौकी और नरेंद्र नगर थाने के दो पुलिसकर्मी, चार पर्यटक और शेष स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img