03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बेईमानी में नहीं चलेगी मनमानी, नपेगी गर्दन

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: देश में बेईमानी करने वालों की अब खैर नहीं। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 से इन पर नकेल कसने जा रही है। 20 जुलाई 2020 सोमवार को पूरे देश में यह अधिनियम लागू हो जाएगा। केन्द्र सरकार ने इस एक्ट को पूरे देश में लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नए कानून में ग्राहको को पहली बार नए अधिकार मिलेंगे। उपभोक्ता किसी भी उपभोक्ता न्यायालय में मामला दर्ज करा सकेंगे। पूर्व के कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 1986 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।

images

कोरोना से खिंच गया अनुपालन

सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार ने एक्ट में कई बदलाव किए हैं। इसके लागू होने के बाद अगले 50 साल के लिए देश में कोई अन्य कानून बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। आपकों बता दें कि पहले यह कानून जनवरी माह में लागू होना था, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हो सका। तारीख बढ़ाकर मार्च में कर दी गई लेकिन कोरोना का प्रकोप और लाॅकडाउन के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। अब यह कानून लागू होने के बाद उपभोक्ता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी।

maxresdefault

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 की विशेषताएं

  • नए कानून में ऑनलाइन और टेलीशाॅपिंग कंपनियों को पहली बार शामिल किया गया है।
  • खाने-पीने की चीजों में मिलावट तो कंपनियों पर जुर्माना और जेल का प्रावधान।
  • पीआईएल या जनहित याचिका अब कंज्यूमर फोरम में फाइल की जा सकेगी। पहले कानून में ऐसा नहीं था।
  • कंज्यूमर फोरम में एक करोड़ रुपये तक के केस।
  • स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिडेसल कमीशन में एक करोड़ से दस करोड़, नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिडेसल कमीशन में दस करोड़ रुपये से ऊपर केसों की सुनवाई।
  • कैरी बैग के पैसे वसूलना कानूनन गलत।
  • सिनेमा हाॅल में खाने-पीने की वस्तुओं पर ज्यादा पैसे लेने वालों पर कार्रवाई होगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img