03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लाॅकडाउन का फैसला सिर्फ नकल : इंदिरा

एफएनएन, हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने दो दिन के लाॅकडाउन पर त्रिवेंद्र सरकार को कटघरे में खडा किया है। आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार गरीबों की रोजी-रोटी के बारे में नहीं सोच रही। सरकार ने दूसरे राज्यों की नकल कर ही सूबे में लाॅकडाउन का फैसला लिया है। महकमों की कार्यप्रणाली में सुधार न लाकर सरकार जबरन लाॅकडाउन का बोझ लोगों पर थोप रही है।

lock_down_

लाॅकडाउन के पक्ष में नही कांग्रेस

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों ने तो सरकार को ही टेंशन में डाल दिया है। इसको लेकर ही शनिवार और रविवार दो दिन के लाॅकडाउन का निर्णय लिया गया, संभावना आगे भी बढ़ाए जाने की है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का कहना है कि कांग्रेस लाॅकडाउन के पक्ष में बिल्कुल नहीं है। लाॅकडाउन से गरीबों का बुरा हाल है। रोज कमाने और खाने वालों के लिए बडी समस्या है।

जनविरोधी है सरकार: प्रीतम

प्रदेश में दो दिन के लाॅकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खुलने और किराने की बंद होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर लाॅकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोलने की अनुमति सरकार ने क्यों दे दी। कहा, सरकार जनविरोधी है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img