03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली यूनिवर्सिटी: डलहौजी ट्रिप से लौटने के बाद सेंट स्टीफेंस के 17 छात्र और स्टाफ मिला कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर आक्रामक होती दिखाई दे रही है, कोविड के मामलों में जबरदस्त तरीके से उछाल देखने को मिल रहा है| दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र और स्टाउ भी इसकी चपेट में आ गए हैं| दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में 17 छात्र और कुछ कॉलेज का स्टाफ कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, हाल ही में 25 छात्रों का एक ग्रुप कॉलेज की तरफ से एक ट्रिप पर डलहौज़ी गया था| वहां से लौटते ही कई छात्र और कॉलेज का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिला| फिलहाल अन्य छात्रों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं और स्टाफ को होम आइसोलेट किया गया है| वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर कॉलेज की गर्वनिंग बॉडी ने ट्रिप पर सवाल खड़े किए हैं, क्यों ऐसे कठिन समय पर छात्रों को ट्रिप पर लेकर गए|

गौरतलब है कि शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3594 केस सामने आए हैं| ये करीब 4 माह में सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड है| दिल्ली में 2 अप्रैल 2021 को कोरोना के 4 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं| दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं| 4 दिसंबर 2020 को एक दिन में 4067 नए मामले सामने आए थे| पिछले 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत हुई है, जो 12 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं| 12 जनवरी 2021 को एक दिन में 16 मरीजों की मौत हुई थी| दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 12,000 पहुंची, 17 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है| राजधानी में संक्रमण दर 4% के पार पहुंच गई है| बहरहाल, देश की राजधानी मेंकोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्‍ली में फिलहाल लॉकडाउन की जरूरत नहीं है|

 

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img