03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे बेहड़, जानिए क्या है पूरा मामला

एफएनएन, रुद्रपुर : गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में 2003 से पूर्व दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत कर्मचारियों की सुनवाई न होने पर पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ उनके समर्थन में धरने पर बैठे। इन 200 कर्मचारियों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ठेके में डाल दिया गया है। एक अप्रैल से कर्मचारी प्रशासन भवन, पंतनगर में क्रमिक अनशन कर रहे हैं, परंतु विश्वविद्यालय अभी तक इस समस्या का निराकरण नहीं कर पाया है। आज चौथे दिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बहेड़ अनशन स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार को आगाह किया कि नियमों को ताक पर रखकर इन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा ठेके पर डाला गया है, यह पूर्ण रूप से नियम विरुद्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन इन्हें वापस ले, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध मुकदमे दर्ज करना तथा तमाम तरह के अनावश्यक निषेधाज्ञा जारी कराने की घोर निंदा की।

धरना स्थल पर इंटक जिलाध्यक्ष तथा ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह,महामंत्री ओ न गुप्ता, संतोष कुमार, महेंद्र शर्मा, जगदीश ,हाकीम ,श्याम सुंदर मिश्रा ,नागेंद्र ,पतरस ,राजपाल सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित थे। आज क्रमिक अनशन पर नारायण सिंह दयाल सिंह बिष्ट शिवकुमार ,फ़इम चार कर्मी बैठे।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img