03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑपरेशन अजय के माध्यम से इस्राइल में फंसी देहरादून की महिला की हुई वतन वापसी, सकुशल पहुंचने पर सरकार का जताया आभार

एफएनएन, देहरादून : इस्राइल में फंसी देहरादून की एक युवती को ऑपरेशन अजय के माध्यम से सुरक्षित लाया गया। भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। जहां उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर देहरादून की महिला को रिसीव किया गया।

देहरादून की रहने वाली सोभिका परिमार ने सकुशल वतन वापसी पर सरकार का आभार व्यक्त किया। ऑपरेशन अजय के माध्यम से शुक्रवार को भी देहरादून के एक युवक और युवती को उनके घर पहुंचाया गया। दोनों को शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।

इनमें आयुष मेहरा देहरादून के रहने वाले हैं। वहीं, आरती जोशी रानीपोखरी की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट से इन दोनों को उत्तराखंड सदन ले जाकर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। इसके बाद दोपहर के वक्त सड़क मार्ग से दोनों को देहरादून भेजा गया था। देर शाम तक दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img