03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूरे मामले की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि मामले में बीकेटीसी अध्यक्ष को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और जांच के दौरान कथित रूप से साक्ष्यों से छेड़छाड़ भी की गई। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ भी किसी प्रकार के आरोप हैं, तो उनकी भी समान रूप से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर भी निशाना साधते हुए सहकारी बैंक भर्ती और अन्य मामलों में कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार को सभी मामलों में पारदर्शिता अपनानी चाहिए और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

गोदियाल ने कहा कि वह किसी भी सार्वजनिक बहस और निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार और बीकेटीसी अध्यक्ष से इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष स्पष्ट करने की भी मांग की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img