03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा महिला नेताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला तूल पकड़ गया। शिकायत मिलने के बाद देहरादून पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला मोर्चा की शिकायत पर हुई कार्रवाई

कोतवाली डालनवाला प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी राजेंद्र सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

फेसबुक पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह फेसबुक पर ‘राजेंद्र उत्तराखंडी’ नाम के एक प्रोफाइल से भाजपा की महिला नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि संबंधित पोस्ट और उसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए गए, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची।

भाजपा नेत्री बबीता सहोत्रा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द इतने आपत्तिजनक थे कि उन्हें सार्वजनिक रूप से दोहराया भी नहीं जा सकता।

सोशल मीडिया पर सख्ती की मांग

भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल डालनवाला थाने पहुंचा, जिसमें प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा, कमली भट्ट, महामंत्री विदुषी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की।

महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अभद्रता पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img