03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Farmers का दिल्ली कूच : शंभू बॉर्डर सील, भारी पुलिस बल तैनात, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : Farmers देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं। किसान घाट पर प्रस्तावित महापंचायत और विशाल महारैली में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

किसानों की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को रद्द करना और कृषि से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार से ठोस निर्णय लेने की मांग शामिल है। किसान संगठनों का कहना है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते उन्हें दिल्ली कूच करना पड़ रहा है।

किसानों के मार्च को देखते हुए हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस और प्रशासन पूरे क्षेत्र पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण प्रशासन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए हैं। दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, चंडीगढ़, लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर होते हुए पंजाब जा सकते हैं। वहीं पंजाब से दिल्ली आने वाले वाहनों को राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर और अंबाला छावनी के रास्ते आने की सलाह दी गई है।

राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली-उत्तर प्रदेश के अप्सरा बॉर्डर सहित कई प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत भारी वाहनों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच समन्वय बनाकर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को कुछ मार्गों से बचने की सलाह दी है। किसान घाट पर प्रदर्शन के कारण दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह दी गई है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img